Big Breaking
Parliament: सोनिया गांधी ने किया नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन करते हुए कहा ‘ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना’,
संसद के विशेष सत्र का तीसरा दिन शुरू हो गया है. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन बिल पर बहस शुरू हो गई

Parliament: संसद के विशेष सत्र का तीसरा दिन शुरू हो गया है. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन बिल पर बहस शुरू हो गई. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “यह मेरे पति राजीव गांधी का सपना था।”
“नारी शक्ति वंदन बिल मेरे पति का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने ही इसे पास कराया था। आज, उसी का परिणाम है कि देश भर में स्थानीय निकायों के माध्यम से हमारे पास 15 लाख निर्वाचित महिला नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है. इस विधेयक के पारित होने के बाद यह सपना साकार होगा.