Weather Update: मानसून की विदाई से पहले इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी का कहना है कि मानसून के विदा होते ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ जाएगा। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में देखा जा सकता है
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की विदाई के साथ ही मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि मॉनसून से बारिश हो सकती है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा आसपास के राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है और मॉनसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है और लोगों को दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात में मौसम ठंडा होने लगा है।
मौसम विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर हो सकता है।
आईएमडी का कहना है कि मानसून के विदा होते ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ जाएगा। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में देखा जा सकता है।
इस समय घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधान रहें और सुबह-शाम अपने साथ हल्का शॉल या पतला जैकेट अवश्य रखें। इसके अलावा, गर्मी से बचने के लिए दोपहर में ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे तुरंत सर्दी जुकाम हो सकती है।
इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है।