Chankya Niti

Chanakya Niti :अगर किसी लड़की में हैं ये गुण,तो तुरंत कर लें उसे शादी!

जीवनसाथी के रूप में लड़की चुनते समय यह भी सुनिश्चित कर लें कि वह धार्मिक आस्था वाली हो। धार्मिक कार्यों में पूर्ण आस्था होनी चाहिए। चाणक्य के अनुसार ऐसी लड़की सबसे अच्छी पार्टनर साबित होती है

Chanakya Niti :आचार्य चाणक्य ने वैवाहिक रिश्तों के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों के बारे में भी कई बातें कही हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि विवाह संबंध का निर्णय लेते समय जीवनसाथी को अच्छे से परखना बहुत जरूरी है। आचार्य के अनुसार, अगर आप शादी का रिश्ता तय कर रहे हैं तो आपको लड़की में ये गुण देखने चाहिए।

चाणक्य कहते हैं कि सुखी घर के लिए पति-पत्नी के बीच विशेष बंधन होना चाहिए। पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। एक पत्नी दयालु और प्रेमपूर्ण बातें कहकर अपने पति को खुश कर सकती है। जब पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध होते हैं तो वे बिना किसी परेशानी के खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

चाणक्य के अनुसार, परिवार के लिए बहू का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लड़की का परिवार अच्छे संस्कारों वाला हो।अगर आप किसी बहुत अमीर या बहुत गरीब परिवार की लड़की से विवाह करते हैं तो आपको भविष्य में मुश्किलें हो सकती हैं।

धर्म और कर्म में विश्वास रखते वाली
जीवनसाथी के रूप में लड़की चुनते समय यह भी सुनिश्चित कर लें कि वह धार्मिक आस्था वाली हो। धार्मिक कार्यों में पूर्ण आस्था होनी चाहिए। चाणक्य के अनुसार ऐसी लड़की सबसे अच्छी पार्टनर साबित होती है।

क्रोधी स्वभाव वाली लड़कियों से शादी करने से बचें
चाणक्‍य के अनुसार बहुत गुस्सैल स्वभाव वाली लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी लड़की घर में कलह का कारण बनती है।

अपनी मर्जी से विवाह करने वाली लड़की
कई बार लड़कियां अपने माता-पिता के दबाव में भी शादी के लिए राजी हो जाती हैं। हमेशा ऐसी लड़की चुनें जो आपसे शादी करने के लिए इच्छुक हो ताकि वह घर और रिश्तों को अच्छे से संभाल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button