Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दौरान गलती से भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता भारी नुकसान
Surya Grahan 2023:ग्रहण के दौरान शुभ कार्य कार्य वर्जित माने गए हैं। इसलिए ग्रहण काल में नए कार्य प्रारंभ न करें।

Surya Grahan: 14 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए यहां सूतक की अवधि मान्य नहीं होगी।लेकिन सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को अशुभ माना जाता है।
घर से बाहर न निकलें
सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जो जातक को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकले।
शुभ कार्य न करें
ग्रहण के दौरान शुभ कार्य कार्य वर्जित माने गए हैं। इसलिए ग्रहण काल में नए कार्य प्रारंभ न करें। माना जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छुएं
ज्योतिषीय मान्यता है कि ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की तस्वीरों को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिर बंद कर देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय मंदिर खोलने से कष्ट और दरिद्रता आती है।
गरीबों का अपमान न करे
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान गरीबों का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं, जिसका जातक के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
भोजन न खाए
ग्रहण के दौरान भोजन नहीं कहना चाहिए। ग्रहण में राहु-केतु का पृथ्वी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भोजन करने से जातक को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को ये काम करने चाहिए
ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने साथ नारियल रखना चाहिए। और ग्रहण खत्म होने के बाद नारियल को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव खत्म हो जाता है।