Chankya Niti

Chanakya Niti: चाहे पत्नी कितनी भी प्यारी क्यों ना हो,भूलकर भी न बताएं ये राज

ऐसा कहा जाता है कि पुरुष को अपनी कमजोरी के बारे में किसी भी महिला खासकर अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए।

Chanakya Niti : चाणक्य के नीतिशास्त्र में कई ऐसी बातें हैं जिनका पालन करके आप आसानी से लोगों की पहचान कर सकते हैं। उन्होंने अपनी किताब ‘चाणक्य नीति’ में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है, जिसमें यह भी विस्तार से बताया गया है

आपको किससे क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। वहीं चाणक्य ने भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही है जो एक पति को अपनी पत्नी से कभी नहीं कहनी चाहिए।

अपनी पत्नी को भूलकर भी ना बताए ये राज

अपनी कमजोरी के बारे मे
ऐसा कहा जाता है कि पुरुष को अपनी कमजोरी के बारे में किसी भी महिला खासकर अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अगर पत्नी को अपने पति की कोई कमजोरी पता चलती है तो वह उसका फायदा उठाना शुरू कर देती है। वह अपनी बात मनवाने के लिए इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है।

अपने पुराने अपमान के बारे करें
पुरुषों के जीवन में कभी-कभी ऐसा समय आता है जब उन्हें बिना वजह या किसी अन्य कारण से अपमानित होना पड़ता है। अगर किसी पुरुष के साथ वाकई मे ऐसा हुआ है तो उसे कभी भी अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए।

दान के बारे में
अगर आप कोई वास्तु या कोई चीज दान कर रहे हैं तो भी आपको यह बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। साथ ही आपको इसके बारे में अपनी पत्नी को भी नहीं बताना चाहिए क्योंकि हमारे पुराणों में कहा गया है कि दान देना गुप्त कार्य है।

अपनी सेलरी के बारे में
वैसे तो महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है लेकिन कुछ महिलाएं खर्चीली होती हैं। अगर उसे अपने पति की कमाई के बारे में पता चलता है तो वह उस पर गुस्सा निकालना शुरू कर देती है। वह फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की बजाय और अधिक खर्च करने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button