Big Breaking

Ratan Tata: रतन टाटा के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी छूटे पीछे, जानिए क्या है मामला?

Rata Tata on Social Media: रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, रता टाटा ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है।

Ratan Tata: रतन टाटा को तो सभी जानते हैं…उनकी दरियादिली के बारे में तो सभी जानते हैं। बिजनेसमैन होने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब उनके नाम एक और नया खिताब जुड़ गया है।

अब रतन टाटा (Ratan Tata on X) महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से आगे निकल गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि रतन टाटा ने अब क्या हासिल किया है:

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं
रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, रतन टाटा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में सभी से आगे निकल गए हैं। भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर में अरबपति रतन टाटा के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछला रिकॉर्ड आनंद महिंद्रा के नाम था।

12.6 मिलियन फॉलोअर्स
रिच लिस्ट 2023 के अनुसार, रतन टाटा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। वह फॉलोअर्स की सूची में आगे बढ़ गए हैं। रतन टाटा के फॉलोअर्स 12.6 मिलियन हो गए हैं।

एक साल में बढ़े 800,000 फॉलोअर्स
पिछले एक साल में रतन टाटा के फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक साल के भीतर, रतन टाटा के लगभग 800,000 फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही वह आनंद महिंद्रा से आगे निकल गए हैं।

आनंद महिंद्रा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं
इसके अलावा आनंद महिंद्रा की बात करें तो एक्स पर फिलहाल उनके 10.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आनंद महिंद्रा ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. लिस्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में आनंद महिंद्रा दूसरे स्थान पर हैं। आनंद महिंद्रा के भी 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मोटिवेशनल पोस्ट पसंद किये जाते हैं
आनंद महिंद्रा के मोटिवेशनल पोस्ट काफी लोकप्रिय रहे हैं. इसके साथ ही आनंद महिंद्रा आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जो वायरल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button