Chankya Niti

Chanakya Niti:घर में आर्थिक तंगी आने से पहले मिलते हैं ये संकेत,समय रहते सुधार लें अपनी ये गलतियां

ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों में पूजा-पाठ नहीं होता, वहां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। पूजा करने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है। लक्ष्मी को सकारात्मक स्थान पसंद हैं।

Chanakya Niti :चाणक्य ने नीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र के साथ-साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बहुत कुछ बताया है। चाणक्य को अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति का विशेषज्ञ माना जाता है।चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में आर्थिक तंगी के लक्षणों का जिक्र किया है।

घर में आर्थिक तंगी आने से पहले मिलते हैं ये संकेत,समय रहते सुधार लें अपनी ये गलतियां

पूजा-पाठ से दूरी
ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों में पूजा-पाठ नहीं होता, वहां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। पूजा करने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है। लक्ष्मी को सकारात्मक स्थान पसंद हैं।

पारिवारिक झगड़ा बढ़ना
चाणक्य अपने नीति ग्रंथ में बताते हैं कि अगर परिवार में झगड़ा बढ़ रहा हो तो सावधान हो जाएं। यह खराब आर्थिक स्थिति का बड़ा संकेत है।जिस घर में लड़ाई होती है उस घर में दरिद्रता आती है। इसलिए घर का माहौल खुशनुमा होना जरूरी है।

शीशा टूटना
चाणक्य के नीति ग्रंथ के अनुसार शीशा टूटना अशुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों का शीशा टूटता है वहां आर्थिक संकट आने की संभावना रहती है।

तुलसी के पौधे का सूख जाना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि तुलसी का पौधा सूखता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है। इसलिए घर में तुलसी के पौधे को सूखने न दें।

बड़ों का सम्मान
जो घर बड़ों और मेहमानों का सम्मान नहीं करता वह दरिद्रता में डूब जाता है। इसलिए हमेशा बड़ों और मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button