Chankya Niti

Chanakya Niti:इन 3 जगहों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का वास,कभी नहीं होती धन की कमी

चाणक्य कहते हैं कि जिन घरों में अन्न का भण्डार अधिक होता है।उन घरों में मां लक्ष्मी का वास अवश्य होता है।

Chanakya Niti: धार्मिक मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है।शास्त्रों में बताया गया है कि माँ लक्ष्मी अत्यंत चंचल हैं। ये एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं टिकती।

इसके लिए मनुष्य के जीवन में सुख और दुख का क्रम बना रहता है।इसलिए धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए।नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी तीन स्थानों पर स्वयं विचरण करती हैं।

इन 3 जगहों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का वास,कभी नहीं होती धन की कमी

चाणक्य कहते हैं कि जिस घर या स्थान पर मूर्खों की पूजा या प्रशंसा नहीं की जाती है।उस स्थान पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास अवश्य होता है।

चाणक्य कहते हैं कि जिन घरों में अन्न का भण्डार अधिक होता है।उन घरों में मां लक्ष्मी का वास अवश्य होता है।अन्न के भंडारण से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।उनकी कृपा से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

जिन घरों में पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर और मजबूत होते हैं।उन घरों में मां लक्ष्मी का वास अवश्य होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button