Honda Elevate: भारत के बाद अब जापान की सड़कों पर तहलका मचाएगी मेड-इन-इंडिया कार, 1500cc इंजन के साथ 5 लोग कर सकेंगे लग्जरी सवारी
Honda Elevate Export To Japan: भारत निर्मित होंडा एलिवेट को जापान में WR-V के नाम से लॉन्च किया जाएगा। होंडा WR-V की बात करें तो इसका पूरा डिजाइन Elevate जैसा ही है। कार का इंटीरियर भी पूरी तरह से ऊंचा है।

Honda Elevate: भारत में बनी कारें आज दुनिया भर में बिक रही हैं। कई कार कंपनियां भारत में बनी कारों को विभिन्न देशों में निर्यात कर रही हैं। भारत दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों का मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि होंडा कार्स इंडिया जल्द ही अपनी एक नई एसयूवी का भारत से निर्यात शुरू कर सकती है। कंपनी भारत में बनी इन एसयूवी का जापान में निर्यात शुरू करेगी।
भारत निर्मित होंडा एलिवेट को जापान में WR-V के नाम से लॉन्च किया जाएगा। होंडा WR-V की बात करें तो इसका पूरा डिजाइन Elevate जैसा ही है। कार का इंटीरियर भी पूरी तरह से ऊंचा है। हालाँकि, जापान आधारित WR-V के इंटीरियर को पूरी तरह से ब्लैक आउट थीम दिया गया है। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।
कंपनी इस एसयूवी को 1.5-लीटर (1500cc) नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पावर दे रही है। यह वही इंजन है जिसका उपयोग एलिवेट में किया गया था। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। WR-V आकार में Elevate के समान है और इसे 5-सीटर SUV के रूप में भी पेश किया गया है।
कंपनी का ये कहना है कि यह रणनीतिक कदम भारतीय परिचालन की विनिर्माण क्षमताओं का एक मजबूत प्रतिबिंब है और देश को होंडा व्यवसाय में एक प्रमुख निर्यात केंद्र बनाने के उसके दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है।
कंपनी अपने तापुकारा संयंत्र से घरेलू और निर्यात आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। होंडा कार्स इंडिया ने इस साल सितंबर में घरेलू बाजार में एलिवेट लॉन्च किया था।
होंडा एलिवेट जून-जुलाई 2024 में जापानी बाजार में आ सकती है। भारत में होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख रुपये से 16.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एसयूवी फॉरवर्ड व्हीलड्राइव फंक्शन के साथ आती है। कंपनी इसे 3 डुअल टोन और 7 मोनोटोन कलर में बेच रही है।




































