Haryana Weather:हरियाणा मे आज रात को सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि आज की रात से मौसम बदलेगा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज ओर कल हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

Haryana Weather:मौसम बदलने के साथ ही हरियाणा में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।फिलहाल मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है।
कभी दिन का तापमान कम हो रहा है तो कभी रात का तापमान बदल रहा है।मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने पहले ही आज की रात से राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी।राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान गिर रहा है और रात में ठंड बढ़ रही है।जिलों में दिन में धूप खिली हुई है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि आज की रात से मौसम बदलेगा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज ओर कल हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।13 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,जिससे हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।