Vande Bharat:पीएम मोदी कल वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी,वंदे भारत ट्रेन से तीन घंटे में पूरा होगा अमृतसर से अंबाला कैंट तक का सफर,
पहले शताब्दी एक्सप्रेस को अमृतसर से अंबाला कैंट पहुंचने में 3.40 घंटे लगते थे,लेकिन अब यह सफर तीन घंटे में पूरा होगा।

Vande Bharat:अमृतसर और पुरानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों का समय बचेगा।पहले शताब्दी एक्सप्रेस को अमृतसर से अंबाला कैंट पहुंचने में 3.40 घंटे लगते थे,लेकिन अब यह सफर तीन घंटे में पूरा होगा।दिल्ली पहुंचने में जहां करीब छह घंटे लगते थे, वहीं अब यह साढ़े पांच घंटे में पूरा होगा।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा अंबाला कैंट स्टेशन पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा वंदे भारत का संचालन कटरा और नई दिल्ली के बीच भी किया जाएगा।
दोनों वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा करेंगे रेलवे ने इसके लिए संभावित समय सारिणी भी जारी कर दी है।ट्रायल रन के दौरान अमृतसर-पुरानी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के बीच अंबाला कैंट पहुंचेगी।
कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5.30 से 5.30 बजे के बीच होगा।दोनों ट्रेनों के संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
अमृतसर और पुरानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच होंगे। कटरा और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे।
अमृतसर वंदे भारत में 530 सीटें और कटरा वंदे भारत में 1128 सीटें हैं।अभी किराए की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ट्रायल शनिवार को किया जाएगा।
Vande Bharat
प्रधानमंत्री देश में छह वंदे भारत ट्रेनों समेत दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन दो नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी।Vande Bharat




































