Weather

Cold Wave Alert:हरियाणा,पंजाब और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट जारी,जानिए बारिश कब होगी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़,दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहेगी।

Cold Wave Alert:पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है।शीतलहर और कोहरे के कारण दिल्ली का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

यह भी पढे :Haryana Weather Today: हरियाणा में ‘ठंडे दिनों’ से ठिठुरने लगे लोग, 8 जनवरी को बदलेगा मौसम, जाने मौसम का पूर्णानुमान

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड की स्थिति जारी है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़,दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहेगी।

अगले कुछ दिनों में घना कोहरा,हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद है,जिससे येलो अलर्ट जारी किया जा सकता है।पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाएगा,जिससे सड़क,रेल और हवाई यातायात प्रभावित होना तय है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे छाने की उम्मीद जताई है।बिहार,झारखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आज घना कोहरा छाने की उम्मीद है।

उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है, वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका जताई है. केरल में 2 दिनों तक भारी बारिश और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की बारिश की भी संभावना है

हरियाणा,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है।हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button