Fog Alert :अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद,जानिए मौसम का हाल
आज हरियाणा में इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि दूर का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।इससे सड़कों पर गाड़ियां धीरे चलने लगीं है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलती नजर आ रही है।

Fog Alert :देश के पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है।कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है तो दूसरी तरफ घने कोहरे ने रेल और हवाई यातायात को प्रभावित कर दिया है।
यह भी पढे :Haryana Weather:हरियाणा में अभी कोहरे से नहीं मिलेगी राहत,जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल
आज हरियाणा में इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि दूर का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।इससे सड़कों पर गाड़ियां धीरे चलने लगीं है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलती नजर आ रही है।
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है।अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे और जमा देने वाले तापमान के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो रहा है।मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार,अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।साथ ही ठंड से अभी राहत ना मिलने की उम्मीद है।
अगले चार दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम में गंभीर ठंड वाले दिन रहने की उम्मीद है।पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी है।