Haryana
Haryana Roadways Strike:आज हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम,अपनी मांगों को लेकर करेगे हड़ताल
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज राज्य स्तरीय हड़ताल पर है।
Haryana Roadways Strike:हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज राज्य स्तरीय हड़ताल पर है।हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुग्राम डिपो से रोजाना करीब 10 हजार यात्री यात्रा करते हैं।रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 24 दिसंबर को करनाल में सीएम के कैंप कार्यालय पर धरना दिया था।
Haryana Roadways Strike
उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 10 जनवरी तक उनकी सीएम से मुलाकात होगी,लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है।बैठक में धूप सिंह मील, सुरेश यादव,जयबीर सिंह,नरेंद्र सांगा,सतेंद्र कादयान,परवीन मलिक,श्यामलाल, श्रीभगवान,मनोज कुमार,शेर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।