Weather
Western Disturbance Haryana :हरियाणा मे कल सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,छाए रहेगे बादल
आज रात उत्तरी पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर रेंज का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।इसके प्रभाव से राज्य में औसत न्यूनतम तापमान मे गिरावट आएगी।

Western Disturbance Haryana:पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में हल्का कोहरा और बादल छाए रहेगे।इससे दिन का औसत तापमान गिरेगा।मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में काफी बदलाव आएगा।इस दौरान बारिश की भी उम्मीद है।
मौसम विज्ञानी डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि पिछले दो दिनों में धूप निकलने से राहत मिलेगी।इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई।लगभग एक महीने बाद,दिन का तापमान सामान्य से ऊपर या उसके करीब पहुंच गया था।
आज रात उत्तरी पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर रेंज का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।इसके प्रभाव से राज्य में औसत न्यूनतम तापमान मे गिरावट आएगी।
30 जनवरी,2 फरवरी और 5 फरवरी को लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की उम्मीद।