Haryana Me Barish Shuru:हरियाणा में मौसम बदलने से बारिश शुरू,जानिए कब तक जारी रहेगी बारिश
हरियाणा में आज मौसम बदला। हरियाणा के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है।
Haryana Me Barish Shuru :हरियाणा में आज मौसम बदला।हरियाणा के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 11 जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है।मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आया है।
मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,झज्जर,गुरुग्राम,भिवानी,मेवात,पलवल,फरीदाबाद,सोनीपत,चरखी दादरी और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।Haryana Me Barish Shuru
आज हरियाणा मे ओलावृष्टि,बारिश,आंधी और बिजली गिरने के साथ 30-40 kmpl की रफ्तार से हवाएं चलने का उम्मीद है। पंचकुला,यमुनानगर,कुरूक्षेत्र,अंबाला,कैथल और करनाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।Haryana Me Barish Shuru
सुबह करीब 5 बजे सिरसा जिले में हल्की बारिश हुई।बारिश के साथ हवाओं ने ठंड बढ़ाई है।कल और आज की रात करीब 2 बजे हिसार जिले में भारी बारिश हुई।अंबाला में भी सुबह से हल्की बारिश जारी है।रेवाडी में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। बूंदाबांदी से ठंड भी बढ़ गई है।
बहादुरगढ़ में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जारी है।आसमान काले बादलों से ढका हुआ है।झज्जर में भी रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है।बारिश के कारण ठंड है।नारनौल में भी मौसम ने करवट बदल ली है।आज सुबह से हल्की बारिश जारी है।