Haryana Me Mausam : हरियाणा मे अब तापमान मे होगी बढ़ोतरी,जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक,आज और अगले दो दिनों में हरियाणा में तापमान और गिरने की संभावना है।हालांकि दृश्यता सामान्य रहेगी।

Haryana Me Mausam :पिछले चार-पांच दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है।दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में ठंडी हवाएं चल रही हैं।सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक,आज और अगले दो दिनों में हरियाणा में तापमान और गिरने की संभावना है।हालांकि दृश्यता सामान्य रहेगी।
हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।इससे इन राज्यों से सटे इलाकों में तापमान गिर गया है।इससे पहाड़ों से ठंडी हवाएँ चलने लगती हैं।
हरियाणा में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है,लेकिन दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
इस दौरान पहाड़ों की ओर चलने वाली ठंडी हवाओं से सुबह और देर रात में ठंड रहने और वातावरण में नमी कम होने की उम्मीद है।
पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है और पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है।