Pre-Monsoon 2024 : जल्द ही गर्मी से मिलने वाली है राहत! इन राज्यों में शुरू होने वाली है प्री-मॉनसून बारिश,
प्री-मॉनसून बारिश सबसे पहले मध्य भारत के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में होगी। इसके बाद बारिश धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगी, जो ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल मे बारिश होगी।
Pre-Monsoon 2024 : देश के कुछ राज्यों में जल्द ही प्री-मॉनसून बारिश फिर से शुरू होने वाली है। प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है कि जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही प्री-मानसून बारिश की उम्मीद है।
प्री-मॉनसून बारिश सबसे पहले मध्य भारत के विदर्भ,मराठवाड़ा,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में होगी। इसके बाद बारिश धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगी,जो ओडिशा,बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल मे बारिश होगी।
12 अप्रैल से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। गर्मी से राहत के लिए कम से कम 4-5 दिनों तक बारिश की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अप्रैल के पहले पखवाड़े तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों,मध्य,पूर्वी और उत्तरी भागों में छिटपुट प्री-मानसून बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।