Kal Ka Mausam : पश्चिम बंगाल,सिक्किम,पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में कल ओले गिरने की आशंका,आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक,कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है।

Kal Ka Mausam : देश में मौसम तेजी से बदल रहा हैं। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू चल रही है जबकि देश के अन्य हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक,कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है।
राजस्थान,मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में भी आंधी और बारिश होने की आशंका है।
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश या धूल भरी तेज हवाएं चलने की आशंका है। दिल्ली में 9 मई तक गर्मी के बीच तेज हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली में 11 और 12 मई को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मई से शुरू हो रहे तूफान और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है।मौसम विभाग आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद जता रहा है।
लोगों को मई और जून की गर्मी की चिंता सताने लगी है।इस सीजन में गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं।बढ़ते पारे के साथ गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
पूर्वोत्तर भारत में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 मई को असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।पश्चिम बंगाल में 7 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।