Haryana Ka Mausam : हरियाणा में शाम होते होते आसमान अचानक काले बादलों से घिरा,जानिए हरियाणा मे कब होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज दोपहर से हरियाणा में फिर से काले बादल छा गए हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Haryana Ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज दोपहर से हरियाणा में फिर से काले बादल छा गए हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
आज सुबह से तेज धूप पड़ रही थी जिससे हर कोई परेशान था । अब दोपहर बाद अचानक आसमान काले बादलो से घिर गया है। जिससे गर्मी से छुटकारा मिला है।
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज शाम को राहत मिली। दिनभर तेज धूप के बाद आज शाम को मौसम अचानक बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए।
हरियाणा मे अब ऐसा लग रहा की अभी झमाझम बारिश होने वाली है। आसमान काले बादलों से घिर जाने से तेज गर्मी से निजात मिली है। जिससे सभी के चेहरे खिल गई है।
आज रात को हरियाणा मे रिमझिम बारिश हो सकती है जो गर्मी से राहत दिला सकती है। रिमझिम बारिश होने से किसानों को फायदा होगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा मे कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।आज रात को पूरे हरियाणा मे काले बादल छाए रह सकते है।
पूरे हरियाणा में आज रात बादल छाए रहेंगे और कही कही पर हल्की बूंदाबांदी होगी। उसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा। कुछ दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।