Heat Wave Alert : हरियाणा,राजस्थान,पंजाब के कई इलाकों में आज से 21 मई तक लू चलने की संभावना
आईएमडी ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब के कई इलाकों में आज से 21 मई तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा आज से 21 मई तक उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

Heat Wave Alert : चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से अब लोग परेशान है। दोपहर की चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब भारत वासी मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं।
मानसून आने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार,मानसून 31 मई को केरल में प्रवेश कर सकती है। 20 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। इस समय देश में ज्यादातर राज्यों मे तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
यह भी पढे :Monsoon Update Today : मॉनसून की बारिश का इंतजार हुआ खत्म,आज भारत मे होगी मॉनसून की पहली बारिश
हरियाणा में गर्मी का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। हरियाणा में कल अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा में आज भी लू जारी है। हरियाणा में आज भयंकर गर्मी देखने को मिली है।
आईएमडी ने कहा कि हरियाणा,राजस्थान,पंजाब के कई इलाकों में आज से 21 मई तक लू चलने की संभावना है।इसके अलावा आज से 21 मई तक उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई गई है।




































