Weather

Mausam Ki Jankari : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का चक्रवात होने वाला है सक्रिय,जल्द पश्चिम बंगाल,ओडिशा,मिजोरम,त्रिपुरा मे होने वाली है जोरदार बारिश

आईएमडी ने कहा कि आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव प्रणाली विकसित हो रही है।

Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी की खबर दी है।आईएमडी ने कहा कि आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव प्रणाली विकसित हो रही है। पिछले सप्ताह के अंत से क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, “कम दबाव प्रणाली के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और दबाव में मजबूत होने और शुक्रवार तक मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है।” यह सिस्टम तीव्र होकर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस सिस्टम के कारण मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। 25 मई को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, बालासोर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मछुआरों को कल से बंगाल की दक्षिणी खाड़ी में न जाने की चेतावनी दी गई है, जबकि जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं उनसे वापस लौटने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढे :Up Weather : उत्तर प्रदेश मे रिकार्ड तोड़ गर्मी का कहर जारी,उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पहुंचा पार

आईएमडी ने कहा, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ पिछले एक हफ्ते में बारिश में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढे :Monsoon Update Bharat : बस बहुत हुई गर्मी की मार,भारत मे मॉनसून से होने वाली है झमाझम बारिश का दौर शुरू

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में अरब सागर, मालदीव, बंगाल की दक्षिण खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्रों,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button