Weather Update : भीषण गर्मी से भारतवासी बेहाल,जानिए गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा
भारतवासी इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है।चिलचिलाती धूप के कारण लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों गर्मी की मार झेल रहे हैं।

Weather Update : मॉनसून भारत के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है,जहां भारी बारिश देखने को मिल रही है।इस बीच उत्तर भारत से लेकर दक्षिणी भारत तक गर्मी ने लोगों को रुला कर रख दिया है।
भारतवासी इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है।चिलचिलाती धूप के कारण लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों गर्मी की मार झेल रहे हैं।
तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आसमान से आग बरस रही है,जो सबके पसीने छुड़ा रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है।
देश के कुछ हिस्सों में तूफान के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग ने आज केरल के चार जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है ।भारत के कई हिस्सों में भी प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है।Weather Update
दिल्ली में 24 मई तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक,आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं।Weather Update
इस पूरे सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।