Monsoon Updates : उत्तर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा मॉनसून,चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी वाली है राहत
मानसून सीजन के दौरान भारत में बारिश सामान्य से अधिक होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने की शुरुआत में यह सूचना दी थी।
Monsoon Updates : आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों के अंदर मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।आईएमडी ने कहा कि मानसून की शुरुआत के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल होती जा रही है।
मानसून सीजन के दौरान भारत में बारिश सामान्य से अधिक होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने की शुरुआत में यह सूचना दी थी।
आईएमडी के अनुसार, मानसून के दक्षिण अरब सागर के अधिकांश हिस्से, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, उत्तरपूर्वी खाड़ी के ऊपर से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इसके बाद मानसून बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ेगा।
इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। ऐसा माना जाता है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति प्रबल हो सकती है, जिससे भारत में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश होगी।
मॉनसून दक्षिण भारत में प्रवेश करने वाला है। इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
31 मई तक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
यह भी पढे :Mansoon Time Table : भारत मे मानसून आने का टाइम टेबल जारी, जानिए पूरे भारत मे मानसून आने की तारीख
30 मई तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में गरज, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।Monsoon Updates
30 और 31 मई को गुजरात में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।31 मई तक उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने का अनुमान है।Monsoon Updates