Haryana Weather Today: हरियाणा में कुछ दिन और झेलने पड़ेगे लू के थपेड़े, फिर होगी मानसून की एंट्री, बारिश होने से मिलेगी लू राहत
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और दोपहर के समय बाजार शांत रहते हैं।
![](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/06/Haryana-Weather-Today.jpg)
Haryana Weather Today: हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. लू के थपेड़े भी अब लोगों को परेशान कर रहे हैं. मौसम विभाग ने जून तक पंजाब में लू का येलो अलर्ट जारी किया है हरियाणा में गर्मी का दूसरा चरण चल रहा है. इस दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है।
हरियाणा-पंजाब में आज कहां कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा के अंबाला में आज अधिकतम तापमान लगभग 45.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 33.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फ़रीदाबाद में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
गुरुग्राम में भी बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इस बीच, हिसार में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कैथल में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 34.1 तक जा सकता है.
पंजाब के अमृतसर में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जालंधर में भी बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हरियाणा-पंजाब में कहां कितना तापमान?
चंडीगढ़ का तापमान इस समय 31 डिग्री सेल्सियस है।- अमृतसर में फिलहाल तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है.
- पटियाला का तापमान फिलहाल 30.8 डिग्री सेल्सियस है.
- लुधियाना में फिलहाल तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस है.
- अंबाला में फिलहाल 33 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
- हिसार का तापमान फिलहाल 33.2 डिग्री सेल्सियस है.
- करनाल में फिलहाल 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
हरियाणा-पंजाब में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से हरियाणा और पंजाब में बारिश की आसंका हैं. उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से औसत बारिश की उम्मीद है जबकि उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक, इस साल देश में मॉनसून की अवधि पिछले साल से ज्यादा समय तक रहने की उम्मीद है. इस दौरान 106 फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जून से सितंबर तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।
20 से 2 जून तक पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश की उम्मीद है पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी 30 जून से मानसून शुरू हो जाएगा।