Pri Monsoon Haryana Rajasthan : हरियाणा और राजस्थान में आज रात से शुरू होगी प्री मॉनसून की बारिश, चिलचिलाती गर्मी होने वाली है छुमंत्र
हरियाणा और राजस्थान में आज रात से मौसम बदल जाएगा। आज रात से अगले तीन दिनों तक प्री-मानसून की बारिश होने के आसार हैं। उनके बाद हरियाणा और राजस्थान में मॉनसून दस्तक देगा।
![Pri Monsoon Haryana Rajasthan](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/06/Pri-Monsoon-Haryana-Rajasthan-.jpg)
Pri Monsoon Haryana Rajasthan : हरियाणा और राजस्थान में आज रात से मौसम बदल जाएगा। आज रात से अगले तीन दिनों तक प्री-मानसून की बारिश होने के आसार हैं। उनके बाद हरियाणा और राजस्थान में मॉनसून दस्तक देगा।
भारत मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रात से मौसम बदल जाएगा।
इसके बाद प्री मॉनसून बारिश शुरू हो जाएगी। आज रात को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी को छोड़कर हरियाणा के बाकी हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढे : Monsoon Update Today : उत्तर भारत के इन राज्यों मे मॉनसून ने दी दस्तक,तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में आज रात को बारिश होने की पूरी संभावना हैं। इन जिलों में अलवर,जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, सीकर, बारां और प्रतापगढ़ शामिल हैं।
हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज रात को बारिश होने की संभावना है सुहावना बना दिया है। हरियाणा और राजस्थान के आसपास के इलाकों में प्री-मानसून बारिश ने संकेत दे दिए हैं कि मानसून किसी भी समय दस्तक दे सकता है।
यह भी पढे : Monsoon Forecast 2024 : यूपी और मध्य प्रदेश में मानसून दे दी दस्तक, झमाझम बारिश का दौर शुरू
हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश जिलों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने वाली है और मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों मे हरियाणा और राजस्थान मे लू नहीं चलेगी।
हरियाणा और राजस्थान में मॉनसून ने अभ तक दस्तक नहीं दी है। आज रात को हरियाणा और राजस्थान मे प्री मॉनसून की गतिविधि शुरू हो जाएगी।