Monsoon Forecast 10 July 2024 : अगले 24 घंटों के दौरान भारत के इन राज्यों में मॉनसून दिखाएगी अपना रुद्र रूप, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Monsoon Forecast 10 July 2024 : उत्तर भारत के कुछ में आज सुबह तेज हवाओं के साथ अचानक हल्की बारिश हुई। आज उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना कम है,लेकिन कल मॉनसून फिर से तेज होने की संभावना है।
पूरे उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। भारी बारिश के कारण भारत के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आ गई है। कल राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। Monsoon Forecast 10 July 2024
अगले 5 दिनों के दौरान, बिहार, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।Monsoon Forecast 10 July 2024
मौसम विभाग के अनुसार आज भारत के 20 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत अधिक बारिश होने क अनुमान है।
उत्तराखंड में भी मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पूरे उत्तराखंड में बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें बाधित हो चुकी हैं। Monsoon Forecast 10 July 2024
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, कर्नाटक, उत्तरी बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात, लक्षद्वीप, कोंकण, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।