Weather Update 22 July 2024 : अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना, जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Weather Update 22 July 2024 : भारत में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। भारी बारिश से जहां कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है।
असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। एक ओर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर में बारिश का अभी तक इंतजार है,लेकिन बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश,केरल, गुजरात, उडीशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। कही कही हल्की बारिश होने की संभावना है।Weather Update 22 July 2024
उत्तर भारत में आज से बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।Weather Update 22 July 2024