Monsoon Update 31 July 2024 : मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने से उत्तर भारत में भारी बारिश होने की बढ़ी संभावना,जानिए आज कहा-कहा होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने और यूपी में मानसून सक्रिय होने से आज उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update 31 July 2024 : मॉनसून के दौरान भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर धूप नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से 2 अगस्त तक महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।
आज से 3 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में आज कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने और यूपी में मानसून सक्रिय होने से आज उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। Monsoon Update 31 July 2024