Monsoon Forecast News 31 July 2024 : कल एक बार फिर मौसम विभाग का पूर्वानुमान दे गया धोखा, आज उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना
कल एक बार फिर मौसम विभाग का पूर्वानुमान धोखा दे गया। हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी होने के बावजूद पूरे दिन तेज धूप जारी रही।

Monsoon Forecast News 31 July 2024 : कल एक बार फिर मौसम विभाग का पूर्वानुमान धोखा दे गया। हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी होने के बावजूद पूरे दिन तेज धूप जारी रही। जुलाई के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर एक नया रिकॉर्ड बना गया।
मौसम विभाग ने कहा कि आज से अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। आज कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी आशंका है। इसीलिए आज बारिश होने का ऑरेंज जारी किया गया है।
आज पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हल्की से मध्यम बारिश और कभी-कभी तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
कल सुबह से ही धूप खिली हुई थी, दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप तेज होती गई। जिससे आर्द्रता और तापमान भी बढ़ गया। कल अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.3 डिग्री दर्ज किया गया था।Monsoon Forecast News 31 July 2024
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की अक्षीय रेखा, जो पिछले कुछ दिनों से मध्य भारत में सक्रिय थी, अब गंगा के मैदानी इलाकों की ओर शिफ्ट हो रही है। जिससे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है।Monsoon Forecast News 31 July 2024