Haryana News : हरियाणा में हुई अनोखी शादी, दूल्हे ने दहेज में मिले 6 लाख रुपये लौटाए वापस
हर कोई दूल्हे के इस कदम की तारीफ कर रहा है । दूल्हे को दहेज के तौर पर 6 लाख रुपये मिले थे । दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे अंकित को पैसे दिए और दूल्हे ने माथे से लगाकर उन्हें लौटा दिया । उसने 500 रुपये का नोट निकालकर अपने पास रख लिया ।

Haryana News : हरियाणा में शादियां चर्चा में रही हैं । इस बार करनाल जिले की एक शादी चर्चा का विषय है । जहां दूल्हे ने शादी में समाज के लिए एक मिसाल कायम की है ।
Haryana News : हरियाणा में हुई अनोखी शादी, दूल्हे ने दहेज में मिले 6 लाख रुपये लौटाए वापस
हर कोई दूल्हे के इस कदम की तारीफ कर रहा है । दूल्हे को दहेज के तौर पर 6 लाख रुपये मिले थे । दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे अंकित को पैसे दिए और दूल्हे ने माथे से लगाकर उन्हें लौटा दिया । उसने 500 रुपये का नोट निकालकर अपने पास रख लिया ।
इतना ही नहीं, दूल्हे ने दुल्हन के रिश्तेदारों से शादी के तोहफ़े और फ़र्नीचर भी वापस कर दिए । इसके बाद शादी की सभी रस्में पूरी हुईं ।
अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जबकि उसकी दुल्हन ग्रेजुएशन के बाद एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है । दूल्हे अंकित की बारात गुरुवार रात करनाल के घरौंडा में रेलवे रोड पर अग्रसेन भवन पहुंची ।
अंकित UP के सहारनपुर के सोना अर्जुनपुर का रहने वाला है । उसकी शादी घरौंडा की आरती से हुई थी । शादी की सारी रस्में बड़ी धूमधाम से हो रही थीं । जब शगुन की रस्म आई, तो दुल्हन पक्ष ने 6 लाख रुपये कैश और फर्नीचर दिया । इसके बाद दूल्हे अंकित ने एक नोट निकाला और बाकी पैसे तुरंत लड़की के परिजनों को लौटा दिए ।