Haryana News : हरियाणा में PNG कनेक्शन धारकों के लिए Bed News, LPG सिलेंडर धारकों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन
US-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से गैस को लेकर बने हालात के बीच हरियाणा सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गैस होल्डर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं ।

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है । US-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से गैस को लेकर बने हालात के बीच हरियाणा सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गैस होल्डर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं ।
Haryana News : हरियाणा में PNG कनेक्शन धारकों के लिए Bed News, LPG सिलेंडर धारकों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन
इसके अनुसार, जिन लोगों के पास PNG कनेक्शन हैं, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख पाएंगे और उन्हें तुरंत अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा ।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भी इस संबंध में एक पत्र जारी किया है । इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन क्षेत्रों में सिटी गैस वितरण कंपनियों द्वारा PNG मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, वहां घरेलू LPG की सप्लाई तुरंत बंद कर दी जाए ।
यह फ़ैसला सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद लिया गया । मीटिंग में हरियाणा में LPG और PNG की उपलब्धता का रिव्यू किया गया और उन इलाकों में घरेलू कंज्यूमर्स को PNG पर शिफ्ट करने की स्ट्रेटेजी पर चर्चा की गई, जहाँ पहले से PNG इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है ।
सरकार की तरफ से जारी लेटर…
1. PNG होने पर LPG नहीं रख सकते : जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है, उन्हें तुरंत घरेलू LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा ।
2. LPG रिफिल भी नहीं मिलेगी : PNG कनेक्शन होने के बाद कोई भी कंज्यूमर सरकारी तेल कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर्स से LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं ले पाएगा ।
3. मीटर लगते ही LPG सप्लाई बंद करना : जहां पहले से PNG मीटर लगे हैं, वहां घरेलू LPG सप्लाई तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है ।
4. प्रशासन को सख्ती से पालन के आदेश : जिला डिप्टी कमिश्नरों और संबंधित विभागों को PNG कनेक्टिविटी से जुड़े सभी परमिट मामलों को तुरंत निपटाने और आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ।
यह भी पढे : हरियाणा में ग्राम पंचायतों के लिए Good News, ग्राम पंचायतों की बिना सहमति के नहीं मिलेगा रास्ता
कल PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी अफेयर्स (CCS) की मीटिंग हुई । मीटिंग में हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में चल रही गैस की कमी पर चर्चा हुई । Haryana News
सूत्रों के अनुसार, PM ने सभी राज्यों को साफ निर्देश दिए कि गैस का स्टॉक जमा न हो और ब्लैक मार्केट न हो । भारत में काफी स्टॉक है, इसलिए आम जनता को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र की नई गाइडलाइंस का पालन करें और गैस सप्लाई पक्की करें । Haryana News
हरियाणा में रेस्टोरेंट, ढाबा और कैंटीन चलाने वालों को इसी हफ्ते से कमर्शियल सिलेंडर मिलने लगेंगे । पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के सेक्रेटरी की तरफ से जारी आदेश पर LPG सप्लायर कंपनियों ने सिलेंडर बांटने के लिए गाइडलाइन तय कर दी हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आज से कंपनी के अधिकारी एजेंसी चलाने वालों से बात करके उन्हें कमर्शियल सिलेंडर बांटने की रूपरेखा बताएंगे । इसके बाद एक-दो दिन में कमर्शियल सिलेंडर मिलने से चल रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी ।




































