Haryana

Fatehabad News : फतेहाबाद वासियों के लिए Good News, फतेहाबाद का जगजीवनपुरा में दीनदयाल उपाध्याय पार्क बनेगा अल्ट्रा मॉडर्न पार्क

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के जगजीवनपुरा में दीनदयाल उपाध्याय पार्क को एक अल्ट्रा मॉडर्न पार्क के तौर पर डेवलप किया जाएगा ।

Fatehabad News : हरियाणा के फतेहाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है । हरियाणा के फतेहाबाद शहर के जगजीवनपुरा में दीनदयाल उपाध्याय पार्क को एक अल्ट्रा मॉडर्न पार्क के तौर पर डेवलप किया जाएगा । नगर परिषद प्रशासन ने इसके लिए प्लान बना लिया है ।

Fatehabad News : फतेहाबाद वासियों के लिए Good News, फतेहाबाद का जगजीवनपुरा में दीनदयाल उपाध्याय पार्क बनेगा अल्ट्रा मॉडर्न पार्क

नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रोसेस भी शुरू कर दिया है । अल्ट्रा मॉडर्न पार्क को तैयार करने में 19 लाख 66 हजार रुपये खर्च होंगे । खास बात यह है कि पार्क को दिव्यांग लोगों के हिसाब से बनाया जाएगा । उनके लिए खास रास्ते, बैठने की व्यवस्था और दूसरी ज़रूरी सुविधाएं डेवलप की जाएंगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पार्क का इस्तेमाल कर सकें । Fatehabad News

जानकारी के अनुसार, प्लान के तहत पार्क में नए पौधे लगाए जाएंगे। ओपन जिम में हैंगिंग हैमॉक्स, दो पहियों वाले शोल्डर बिल्डर्स/आर्म व्हील्स जैसे इक्विपमेंट लगाए जाएंगे । पार्क के बाथरूम भी दिव्यांगों के लिए डिज़ाइन किए जाएंगे।

यह भी पढे : Haryana News : गुरुग्राम वासियों को सीएम सैनी ने दिया बड़ा तोहफा, 2709 लोगों को सीएम सैनी ने सौंपीं नए घरों की चाबियां

हाई क्वालिटी पाउडर-कोटेड/माइल्ड स्टील ट्यूबलर फ्रेम से बने स्टैंडर्ड मैनुअल व्हीलचेयर दिए जाएंगे । यह व्हीलचेयर फोल्डेबल होगी, ताकि इसे आसानी से स्टोर और पोर्ट किया जा सके । Fatehabad News

सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रोसेस पूरा होते ही काम शुरू हो जाएगा और इसे अगले छह महीने में पूरा करने का टारगेट है ।

जानकारी के मुताबिक, उनका मानना ​​है कि पार्क के बनने से इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी और लोगों को बेहतर पब्लिक स्पेस मिलेगा । यह पार्क खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए एक बेहतर सुविधा साबित होगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button