Haryana Weather Alert:हरियाणा के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,
मौसम विभाग ने हरियाणा के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
Haryana Weather Alert: मौसम विभाग ने हरियाणा के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हरियाणा में मानसून की दस्तक जारी है। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. 100 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
16 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 अगस्त तक मानसून कमजोर स्थिति में रहने की उम्मीद है।मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त से राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम होने की उम्मीद है। नम हवाओं के कारण कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिमी जिलों-रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखीदादरी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। राज्य में तापमान भी थोड़ा बढ़ने का अनुमान है.पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।