Uncategorised

Back Pain Yoga:अगर आप पीठ दर्द से है परेशान तो आज से ही शुरू करे ये आसन, इन आसनों से मिलेगा आराम

Back Pain Yoga Poses: अगर आपको अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है तो आपको नियमित रूप से मार्जरी आसन योग का अभ्यास करना चाहिए। यह आसन छाती, कंधों और पीठ को फैलाने में मदद कर सकता है और साथ ही मांसपेशियों पर बनने वाले अनावश्यक तनाव से राहत दिला सकता है।

Back Pain Yoga:आजकल की कामकाजी और भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब जीवनशैली कई तरह की शारीरिक समस्याओं को जन्म देती है। घंटों तक बैठे रहने और काम करने से शरीर निष्क्रिय होने लगता है।

लोगों के शरीर में दर्द की समस्या भी बढ़ गई. अगर आप घंटों बैठकर काम करते हैं तो आपको पीठ के निचले हिस्से और पीठ में दर्द का अनुभव हो सकता है। इससे राहत पाने और शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है।

योग मांसपेशियों को तनावमुक्त रखता है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप से योगासन का अभ्यास करना चाहिए। कुछ योगासन करने से शरीर दर्द, कमर दर्द से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।

मार्जरी आसन योग
अगर आपको अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है तो आपको नियमित रूप से मार्जरी आसन योग का अभ्यास करना चाहिए। यह आसन छाती, कंधों और पीठ को फैलाने में मदद कर सकता है और साथ ही मांसपेशियों पर बनने वाले अनावश्यक तनाव से राहत दिला सकता है।

धनुरासन
इस आसन को करने से शरीर को धनुष का आकार मिलता है। इससे पेट, पीठ और जांघ की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन में सुधार होता है और वजन नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

कोबरा योग
कोबरा योग करने से मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है, साथ ही पेट, छाती और कंधों में विस्तार होता है। भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इससे कमर दर्द से भी राहत मिलती है। भुजंगासन तनाव और थकान से राहत दिलाने में भी मदद करता है, जो आमतौर पर पीठ दर्द के कारण होता है।

त्रिकोणासन
इस आसन को करने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। त्रिकोणासन कूल्हों, कमर, कंधों और गर्दन को खोलता है, जिससे शरीर के ये हिस्से मजबूत होते हैं। ये आपकी आंतों, किडनी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

कैट काऊ पोज योग
इस योगासन के नियमित अभ्यास से विशेष स्वास्थ्य लाभ होता है। इससे रीढ़ की हड्डी में होने वाली समस्या कम हो जाती है। इस योगासन के अभ्यास से धड़, कंधे और गर्दन में खिंचाव आता है। कमर दर्द से राहत मिलती है।

सेतुबंधासन योग
सेतुबंधासन का अभ्यास उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर पीठ और पीठ के निचले हिस्से में दर्द से पीड़ित रहते हैं। यह योग रीढ़ की हड्डी को फैलाने में मदद करता है।

पीठ दर्द और सिरदर्द से राहत मिलती है। सेतुबंधासन योग का अभ्यास रेक्टस, ग्लूटस मांसपेशियों और हैमस्ट्रिंग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button