चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अब चंद्रमा की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर परिक्रमा कर रहा है
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है
अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
इसरो ने रविवार, 20 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की घोषणा की गई