Uncategorised

Vastu Tips: मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा, घर में लगाते ही होने लगती है धन की वर्षा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।

Vastu Tips :वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में क्रासुला का पौधा होना शुभ होता है। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।जिस तरह घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, उसी तरह आर्थिक समृद्धि और खुशहाली के लिए घर में कुछ पौधे लगाना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु की दृष्टि से शुभ पौधे लगाने से समृद्धि और बरकत बनी रहती है।साथ ही घर का वास्तुदोष भी दूर होता है। वास्तु के अनुसार आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर में लगाने से न सिर्फ घर का वास्तु दोष दूर होता है बल्कि धन में भी वृद्धि होती है।

गरीबी भी दूर होती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि घर में क्रासुला लगाने से गरीबी भी दूर होती है। वहीं अगर इसे व्यापार स्थल पर लगाया जाए तो व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार,अगर कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वहीं अगर कोई व्यापार में आर्थिक उन्नति चाहता है तो उसे इसे व्यापार स्थल पर उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

इसे बालकनी और छत पर लगाना भी शुभ होता है
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर की आर्थिक समृद्धि के लिए घर की बालकनी और छत पर क्रासुला का पौधा लगाना शुभ होता है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली रहती है।

व्यवसाय के लिए है खास
यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का व्यवसाय करता है तो उसे उस पौधे को अपने कैश काउंटर पर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं। जिनका व्यवसाय आर्थिक रूप से निरंतर बढ़ता रहता है।

नौकरी में प्रमोशन के लिए क्रासुला शुभ है
वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि क्रासुला का पौधा नौकरी में प्रमोशन के लिए भी बेहद मददगार होता है। अगर किसी को नौकरी में प्रमोशन चाहिए तो उसे यह पौधा घर की पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button