Chanakya Niti:रंक को भी राजा बना देंगी चाणक्य की ये नीति,जानिए चाणक्य की ये नीति
मनुष्य को सदैव अपने लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है. साथ ही काम जल्द ही सफल होते हैं।

Chanakya Niti : अगर आप सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं तो आपको जीवन में चाणक्य की नीतियों को अपनाना चाहिए। कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियां रंक को भी राजा बना देती हैं।
वाणी और व्यवहार
मनुष्य की सफलता और असफलता में वाणी और व्यवहार की प्रमुख भूमिका होती है। अपनी वाणी पर हमेशा नियंत्रण रखें. जबकि आपका व्यवहार कभी भी किसी भी व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए।
काम में ईमानदारी
सफलता का सूत्र है काम में ईमानदारी। मां लक्ष्मी कड़ी मेहनत करने वाले लोगों पर मेहरबान रहती हैं। चाणक्य नीति कहती है कि संकट के समय अक्सर लोग भटक जाते हैं और गलत रास्ता अपना लेते हैं. वहीं जो लोग कठिन समय में भी अपना काम ईमानदारी से करते हैं उनकी मेहनत को भुलाया नहीं जाता है। ऐसे लोग गरीबी से बहुत जल्दी अमीर बन जाते हैं।
कर्म
मनुष्य के कर्म ही उसके अच्छे और बुरे समय का कारण बनते हैं। अच्छे समय में पद या पैसे का घमंड नहीं करना चाहिए,जबकि बुरे समय में धैर्य रखना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य को कभी दुख नहीं होता और उसका जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
एकाग्रता
मनुष्य को सदैव अपने लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है. साथ ही काम जल्द ही सफल होते हैं।
जिम्मेदारियां
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियां सही समय पर पूरी करता है वह कभी असफल नहीं होता। ऐसे लोग ना सिर्फ देवी लक्ष्मी के प्रिय होते हैं बल्कि उन पर कुबेर की भी कृपा होती है।