New Maruti Baleno: मारुति बलेनो को इस बार किया जाएगा अपडेट, अबकी बार इसमें मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स
नई मारुति बलेनो में कई खास अपडेट होंगे। माना जा रहा है कि डिजाइन में भी बदलाव किया जा सकता है। इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. मारुति बलेनो में इस बार मारुति के कनेक्टेड फीचर्स दिए जाएंगे।

New Maruti Baleno: मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई कारें लॉन्च करेगी। इसमें कई नए मॉडल और कुछ पुराने मॉडलों के फेसलिफ्ट संस्करण होंगे, हमें नई मारुति बलेनो (Maruti Baleno) का फेसलिफ्ट भी देखने को मिल सकता है।
हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इस पर कोई विवरण नहीं दिया है। लेकिन लोगों का मानना है कि मारुति बलेनो की बिक्री बढ़ाने के लिए इसे जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा।
नई मारुति बलेनो में कई खास अपडेट होंगे। माना जा रहा है कि डिजाइन में भी बदलाव किया जा सकता है। इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. मारुति बलेनो में इस बार मारुति के कनेक्टेड फीचर्स दिए जाएंगे।
इसके जरिए आप अपने फोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं और कई सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं, जबकि इसमें पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, एयर कंडीशनिंग, यात्री और ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। मारुति बलेनो में हमें सीएनजी का विकल्प भी देखने को मिलता है जो काफी अच्छा माइलेज देता है।
आपको 1197 सीसी का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के जरिए यह बेहद शानदार पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा सीएनजी के साथ यह 28 किमी और पेट्रोल के साथ 21 किमी का माइलेज देने की क्षमता रखती है। नई मारुति बलेनो (Maruti Baleno) में हमें वही इंजन मिलेगा इसलिए इसके स्पेक्स में बदलाव नहीं होगा।
मीडिया में दावा किया गया है कि मारुति बलेनो की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। तभी तो यह लोगों के बीच अपनी प्रसिद्धि बनाये रख पाते हैं। मारुति बलेनो कई महीनों से टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में बनी हुई है। आने वाले समय में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन सकती है।