Haryana
Haryana News: कांग्रेस ने अविनाश यादव को NSUI प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
Avinash Yadav:पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने अविनाश यादव को हरियाणा में एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Haryana News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने अविनाश यादव को हरियाणा में एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अविनाश यादव को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का करीबी माना जाता है।
अविनाश यादव लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं और समय-समय पर छात्र हित के लिए आगे आते रहते हैं।