Chanakya Niti :असफलता को सफलता मे बदल देगी चाणक्य की ये नीति,जानिए क्या है ये नीति
चाणक्य कहते है कि कठिन समय में व्यक्ति को कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। बुरा समय जल्दी बीत जाता है।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान दार्शनिक और कूटनीतिज्ञ थे।चाणक्य ने मानव जीवन के बारे में कई बातें कही हैं, जो नीति शास्त्र में हैं।
इन सिद्धांतों का पालन करने से मनुष्य को जीवन में हार का सामना नहीं करना पड़ता और वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता ही जाता है।
चाणक्य कहते है कि कठिन समय में मनुष्य को कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। बुरा समय जल्दी बीत जाता है।
चाणक्य ने कहा है कि कठिन समय में मेहनत ही सबसे बड़ा हथियार है। इसका सही समय पर इस्तेमाल जरूरी है।
चाणक्य के अनुसार अगर कुछ करना या कुछ हासिल करना असंभव लगे तो कभी भी मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए। कड़ी मेहनत से हर असंभव काम को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
चाणक्य के अनुसार मेहनती मनुष्य हमेशा नए अवसरों की तलाश में रहता है. जबकि आलसी मनुष्य मौका न मिलने की बात कहकर टालता रहता है।
चाणक्य नीति के अनुसार अगर कठिन मेहनत के बावजूद भी लक्ष्य हासिल नहीं हो रहा है तो अपने लक्ष्य से न भटकें बल्कि उसे हासिल करने का तरीका बदलें. ऐसा करने से सफलता की संभावना 100 प्रतिशत बढ़ जाती है