Chankya Niti

Chanakya Niti: आपकी तरक्की में बाधा बनते हैं ऐसे लोग,भूलकर भी ना रहे इनके पास

अगर मनुष्य के साथ नकारात्मक और गलत लोग हों तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता है।इसलिए अगर आप जीवन में प्रगति करना चाहते हैं तो आपको गलत संगति से दूर रहना चाहिए।

Chanakya Niti : कहावत है कि अच्छे और बुद्धिमान लोगों की संगति लक्ष्य को तेजी से हासिल करने में मदद करती है।

अगर मनुष्य के साथ नकारात्मक और गलत लोग हों तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता है।इसलिए अगर आप जीवन में प्रगति करना चाहते हैं तो आपको गलत संगति से दूर रहना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार जब कोई मनुष्य किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहता है तो उसे अपनी सोच और दिल बड़ा रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख शिष्य को उपदेश देना, चरित्रहीन स्त्री का पालन-पोषण करना, दुखी मनुष्य के साथ रहना मनुष्य को सदैव कष्ट देता है। इसलिए इन लोगों से दूर रहना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार सलाह उसी व्यक्ति को देनी चाहिए जो आपकी सलाह पर अमल करता हो. ऐसे किसी मनुष्य को सलाह देने का कोई मतलब नहीं है जो आपकी बात ना मानता हो।

चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे मनुष्य की कभी मदद नहीं करनी चाहिए जिसका आचरण अच्छा न हो।

चाणक्य का मानना ​​है कि जो मनुष्य हमेशा दुखी रहता है वह नकारात्मकता से भरा होता है, इसलिए ऐसे मनुष्य की संगति से दूर रहना चाहिए।

जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए हमेशा ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरे मनुष्य का साथ मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button