Chankya Niti

Chanakya Niti:पुरुषों की इन खूबियों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं,जानिए क्या हैं ये खूबियां

महिलाएं ऐसे पुरुष की ओर बहुत आकर्षित होती हैं जो अपनी पत्नी और प्रेमिका के प्रति ईमानदार होता है और किसी पराई स्त्री को देखता तक नहीं है। ऐसे पुरुषों को महिलाएं अपने रिश्ते मे बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया है जिनकी वजह से महिलाएं पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहती हैं।

आचार्य चाणक्य ने आदर्श मनुष्य के गुणों और आदतों का वर्णन किया है। जो पुरुष ईमानदार,अच्छा व्यवहार करने वाला और अच्छा श्रोता होता है उसका हर जगह सम्मान होता है और महिलाएं उसे पसंद करती हैं।

ये खूबियां होनी  चाहिए

ईमानदार चरित्र
महिलाएं ऐसे पुरुष की ओर बहुत आकर्षित होती हैं जो अपनी पत्नी और प्रेमिका के प्रति ईमानदार होता है और किसी पराई स्त्री को देखता तक नहीं है। ऐसे पुरुषों को महिलाएं अपने रिश्ते मे बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं।

अच्छा श्रोता
हर महिला चाहती है कि उसकी बात पुरुष सुने और उसकी सराहना करे। हर महिला चाहती है कि उसका पति एक अच्छा श्रोता हो। वह न केवल उसकी हर छोटी-छोटी बात सुने बल्कि उसे महत्व भी दे।

धनी व्यक्तित्व
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं सुंदरता से ज्यादा व्यक्तित्व को महत्व देती हैं। पार्टनर चुनते समय महिलाएं खूबसूरती से नहीं बल्कि व्यक्तित्व से आकर्षित होती हैं। महिलाएं जब ईमानदार और मेहनती पुरुष को देखती हैं तो अपना दिल हार बैठती हैं।

शांत स्वभाव
चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार जो पुरुष शांत, सरल और सौम्य होते हैं उन पर महिलाएं जल्दी अपना दिल हार बैठती हैं। महिलाएं शांत और संयमित व्यक्तियों की ओर बहुत आकर्षित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button