Mahindra Bolero:Creta की मुश्किलें बढ़ाने आ रही है महिंद्रा की नई बोलेरो,लग्जरी लुक और कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
बाजार में अगर 7 सीटर गाड़ी की बात करें तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा बोलेरो का नाम ही आता है। गांव से लेकर शहर तक हर किसी की पहली पसंद बोलेरो है।

Mahindra Bolero:बाजार में अगर 7 सीटर गाड़ी की बात करें तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा बोलेरो का नाम ही आता है। गांव से लेकर शहर तक हर किसी की पहली पसंद बोलेरो है।
लोगो को इसका Look और फीचर्स काफी आकर्षक लगते हैं। हाल ही में ये सुनने मे आया है कि महिंद्रा जल्द ही बोलेरो का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी मे है।
नई महिंद्रा बोलेरो मे आपको नए फीचर्स के साथ नया अपडेटेड इंजन देखने को मिलेगा। इसके लुक और डिजाइन में भी काफी बदलाव होंगे। महिंद्रा कंपनी इसे अपडेट कर सकती है। मार्केट में बढ़ती हुई मांग को रखते हुए वह बोलेरो का नया अपडेट लॉन्च कर सकती है।
लाजवाब फीचर्स
इसमें आपको कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, औक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-सक्षम म्यूजिक सिस्टम, रिमोट फ्यूल लिड ओपनर, मैनुअल एसी और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
लाजवाब लुक
फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नया बॉनट, बंपर और नए LED हेडलैंप देखने को मिलेगे। साथ ही इसमें महिंद्रा का नया LOGO भी देखने को मिलेगे। इसे नीचे की तरफ फॉग लैंप से लैस किया जाएगा।
शक्तिशाली इंजन
इसमें इंजन आपको 1.5-लीटर mHawk डीजल मिल सकता है। इंजन 75 BHP की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा।माना जा रहा है कि यह 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।