Haryana News:जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज से की मुलाकात,जानिए पदाधिकारियों ने क्या माग की
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से अंबाला में उनके आवास पर मुलाकात की और दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की।

Haryana News: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से अंबाला में उनके आवास पर मुलाकात की और दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की।
इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पदाधिकारियों को बताया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है।जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया व अन्य लोगों ने जाट आरक्षण आंदोलन मे दर्ज हुए मुकदमे रद्द करने की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर पहले गृह मंत्री से मुलाकात की थी और उनके सकारात्मक रुख के कारण दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।
पदाधिकारियों ने गृह मंत्री के समक्ष नियुक्तियों में विशेष पिछड़ा वर्ग के तहत शामिल करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया, हरियाणा प्रभारी आजाद लठवाल, कैथल जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह व अन्य मौजूद रहे।