Hyundai: Tata, Mahindra पछाड़ कर ये कार कंपनी बनी देश की नंबर 1 कार कंपनी, कुल कार बिक्री मे तोड़े सारे रिकार्ड
Hyundai Again Beats Tata & Mahindra: पिछले नवंबर के दौरान भारतीय कार बाजार में हुंडई ने टाटा और महिद्रा पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।

Hyundai: हुंडई ने पिछले नवंबर के दौरान भी भारतीय कार बाजार में टाटा और महिंद्रा पर अपनी बढ़त बनाए रखी है। हुंडई ने नवंबर में टाटा और महिंद्रा को भी पछाड़ दिया।
नवंबर 2023 में हुंडई ने 49,451 कारें बेचीं, उसके बाद टाटा मोटर्स ने 46,143 और महिंद्रा ने 39,981 कारें बेचीं। मारुति की सबसे अधिक 1,34,158 यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री हुई।
इस प्रकार, हुंडई ने नवंबर में दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। इसकी बिक्री पर टिप्पणी करते हुए, हुंडई मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने हाल ही में कहा था, ”बिक्री वृद्धि गति बनाए रख रही है लेकिन साल के अंत से पहले स्टॉक कम करने की प्रवृत्ति से दिसंबर में थोक बिक्री कम हो सकती है।”
टाटा और महिंद्रा की बिक्री
कार बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स तीसरे स्थान पर रही। इसकी कुल 46,143 इकाइयों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री भी शामिल है।
पिछले साल नवंबर के मुकाबले इस साल नवंबर में इसकी बिक्री 1 फीसदी कम रही, क्योंकि नवंबर 2022 में कंपनी ने 46,425 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जहां तक महिंद्रा की बात है तो उसने नवंबर में कुल 39,981 यूटिलिटी वाहन बेचे हैं इसकी बिक्री साल-दर-साल 32 फीसदी बढ़ी, कंपनी ने पिछले साल नवंबर (2022) में 30,238 यूनिट्स बेचीं।
देश में कुल कार बिक्री
पिछले महीने (यानी नवंबर 2023) में देश में यात्री वाहनों की कुल थोक बिक्री 3.35 लाख रही। यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 3.9 फीसदी बढ़ी, नवंबर में 3.22 लाख यात्री वाहन बिके