Big Breaking

Gokulpuri Metro Station: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा,

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो का एक स्लैब गिर गया है।स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Gokulpuri Metro Station: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो का एक स्लैब गिर गया है।स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चार लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मलबे में तीन से चार बाइकें दबी हुई हैं।बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

साथ ही गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरने के कारणों की भी जांच होगी। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के एक हिस्से के ढहने के मामले में दो अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दे दिया है।

आज सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पूर्वी हिस्से का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरा।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों की पहचान कराने का प्रयास किया।

जेसीबी और क्रेन की मदद से घटनास्थल से मलबा हटाया गया है।स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी घटनास्थल पर हैं।इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

घटना में कुछ बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।गोकुलपुरी डीएफएस की एक इकाई को स्टैंडबाय पर रखा गया है क्योंकि स्लैब का हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button