Monsoon Forecast 3 July 2024 : भारत के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान
अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज गरजना के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है । पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Monsoon Forecast 3 July 2024 : भारत में मानसून दस्तक दे चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्य अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर भारत मे लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। मुंबई में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से छह दिन पहले पूरे भारत में दस्तक दे चुका है । मौसम विभाग ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों की ओर बढ़ गया है। 8 जुलाई की सामान्य तारीख के पहले 2 जुलाई को मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है।” Monsoon Forecast 3 July 2024
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि मानसून की तीव्रता के कारण जुलाई में भारत में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। मानसून 30 मई की शुरुआत में केरल और पूर्वोत्तर पहुंच गया, लेकिन महाराष्ट्र में धीमा पड़ गया।
जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ी थी और पश्चिम बंगाल,बिहार ,ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शुष्क मौसम बना रहा थी। Monsoon Forecast 3 July 2024
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “भारत में 11 से 27 जून तक सामान्य से कम बारिश गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर भारत मे सामान्य से कम बारिश हुई।”
भारतीय अर्थव्यवस्था में मानसून एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत की लगभग 50 प्रतिशत कृषि भूमि के पास सिंचाई का कोई अन्य स्रोत मोजूद नहीं है। Monsoon Forecast 3 July 2024
यह भी पढे : Monsoon Update 2 July 2024 : भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी, कई जगहों पर उफान पर नदियां
भारत के जलाशयों के लिए भी मानसूनी बारिश आवश्यक है। इसके बाद पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए किया जाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। Monsoon Forecast 3 July 2024
मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान , चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज गरजना के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है । पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। Monsoon Forecast 3 July 2024
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा,”केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और गुजरात में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।”
महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी , कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। Monsoon Forecast 3 July 2024