Pakistan CNG Price: भारत में 70 से 80 रुपये मिलने वाली CNG की पाकिस्तान में कितनी है कीमत, सुनकर दंग रह जाएंगे आप
पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा है. इस बीच पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी तक हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में वहां की जनता का हाल बेहाल है।

Pakistan CNG Price: पाकिस्तान इन दिनों अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वहां आटा 140 रुपये प्रति किलो और गेहूं 12,000 से 12,500 रुपये प्रति क्विंटल है. देश में पेट्रोल की कीमतें 331 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
महंगाई की मार झेल रहे लोग अगर पेट्रोल की जगह सीएनजी से चलने वाले वाहन अपनाएंगे तो उन्हें इससे भी कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि वहां सीएनजी के दाम भी आसमान छू रहे हैं. भारत में 70 से 80 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सीएनजी की कीमतें अगर आप पाकिस्तान में सुनेंगे तो चौंक जाएंगे।
पाकिस्तान में CNG की कीमत क्या है?
जहां भारत में सीएनजी 70 से 80 रुपये में उपलब्ध है, वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत 200 से 210 रुपये हो गई है। अगर पाकिस्तान के लोग पेट्रोल-डीजल से सस्ते सीएनजी वाहनों का रुख करेंगे तो भी उन्हें ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है।
पाकिस्तान में हर दिन महंगाई आसमान छू रही है
पाकिस्तान में महंगाई हर दिन आसमान छू रही है. वहां के लोग परेशान हैं लेकिन सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है. वहां दाल-चीनी से लेकर आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजें खरीदने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं.
पिछले दो सालों में देश में महंगाई में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। अगर पाकिस्तान में महंगाई बढ़ती रही तो एक दिन देश की जनता गरीबी की कगार पर पहुंच जाएगी.
इस बीच वहां के लोग बेरोजगारी की मार भी झेल रहे हैं. देखना यह होगा कि पाकिस्तानी सरकार बढ़ते आर्थिक संकट से निपटने के लिए क्या रुख अपनाती है।




































