Automobile

Tata Battery Plant: टाटा की नजर मे अब है ब्रिटेन का ईवी मार्केट, यहां लगाने जा रही है बड़ा बैटरी प्लांट

Tata Bridgewater Plant: टाटा समूह की प्रस्तावित गीगाफैक्ट्री के लिए स्थान को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह प्लांट बड़े पैमाने पर बैटरी बनाने जा रहा है।

Tata Battery Plant: टाटा समूह का ध्यान तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार कारोबार पर भी है। इसके तहत टाटा ग्रुप बैटरी बनाने के लिए एक नई गीगाफैक्ट्री स्थापित करने जा रहा है। टाटा ग्रुप की बैटरी गीगाफैक्ट्री ब्रिटेन के ब्रिजवाटर में बनाई जानी है। समूह ने बुधवार को यह घोषणा की।

गीगाफैक्ट्री पर इतना खर्च करेंगे
टाटा समूह ने घोषणा की है कि उसका अरबों डॉलर का बैटरी प्लांट ब्रिजवाटर, दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में बनाया जाएगा। यह भारत के बाहर टाटा ग्रुप की पहली गीगाफैक्ट्री होगी।

टाटा समूह समरसेट काउंटी में बन रही गीगाफैक्ट्री पर 5 बिलियन डॉलर (लगभग £4 बिलियन) का निवेश करने के लिए तैयार है। गीगाफैक्ट्री ईवी सहित ऑटोमोबाइल और ऊर्जा क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हुए बड़े पैमाने पर बैटरी का निर्माण करेगी।

यूरोप का सबसे बड़ा बैटरी प्लांट
अग्राटास टाटा समूह के वैश्विक बैटरी व्यवसाय का संचालन करता है। उन्होंने बुधवार को अपने प्रस्तावित ब्रिटिश बैटरी प्लांट की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित संयंत्र की क्षमता 40 गीगावॉट होगी।

यह प्लांट ब्रिजवाटर में ग्रेविटी स्मार्ट परिसर में स्थित होगा। टाटा ग्रुप ने पिछले साल जुलाई में प्लांट की घोषणा की थी। यह न केवल यूके में बल्कि पूरे यूरोप में सबसे बड़ा बैटरी-सेल विनिर्माण संयंत्र होगा।

हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा
अग्राटस ने एक बयान में कहा कि उसका प्रस्तावित बैटरी प्लांट 4,000 नौकरियां पैदा करेगा। यह संयंत्र हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। प्लांट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

संयंत्र में 2026 में बैटरी उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि जगुआर लैंड रोवर और टाटा मोटर्स उसके शुरुआती ग्राहक होंगे।

टाटा समूह का कार व्यवसाय
टाटा मोटर्स भारत की तीसरी सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी है। टाटा मोटर्स हाल ही में मार्केट कैप के हिसाब से मारुति सुजुकी को पछाड़कर भारत की सबसे मूल्यवान कार कंपनी बन गई है।

बिक्री के मामले में हुंडई इंडिया और टाटा मोटर्स दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। यूके का प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर भी टाटा समूह का हिस्सा है, जिसे कुछ समय पहले टाटा समूह ने अधिग्रहण कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button